हनी ट्रैप में फंसाने वाला युवक पुलिस ने किया गिरफ्तार

हनी ट्रैप में फंसाने वाला युवक पुलिस ने किया गिरफ्तार
हनी ट्रैप में फंसाने वाला युवक पुलिस ने किया गिरफ्तार

आगरा। साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों के साथ ट्रेडिंग और हनी ट्रैप में फंसाकर ठगी करने के आरोप में ग्वालियर निवासी दुर्गेश सिंह तोमर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो मोबाइल बरामद किए हैं।
एडीसीपी आदित्य कुमार ने बताया कि आरोपी पहले टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से लोगों को जोड़ता था। बाद में ऑनलाइन ट्रेडिंग कर अच्छे मुनाफा का लालच देता। साथ ही फेक महिला प्रोफाइल और रोबोटिक तकनीक के जरिए लड़की की आवाज में बात करता था।
आरोपी मीठी-मीठी बात कर लोगों को अपने जाल में फंसा लेता। हनी ट्रैप में फंसे कई लोगों को अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये ठग लेता था। अब तक आरोपी करीब 20 से 25 लोगों को अपने जाल में फंसा चुका है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47