पूरे परिवार ने एक साथ खत्म की जिंदगी, फंदे से लटकते मिले चार लोगों के शव, फांसी लगाकर दी जान

image 6
पूरे परिवार ने एक साथ खत्म की जिंदगी, फंदे से लटकते मिले चार लोगों के शव, फांसी लगाकर दी जान

जमशेदपुर। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति.पत्नी और दो नाबालिग बेटियां शामिल हैं। सभी के शव फंदे से लटकते हुए मिले। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर आत्महत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि परिवार के मुखिया को हाल ही में कैंसर होने के बारे में पता चला था, जिसे लेकर वह तनाव में था।
दरअसल, पूरा मामला सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों का शव एक कमरे से बरामद किया गया है। सभी का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। चारों के शव शुक्रवार रात को गम्हरिया इलाके के चित्रगुप्त नगर स्थित उनके घर से बरामद किए गए। मृतकों की पहचान कृष्ण कुमार (40), उसकी पत्नी डोली देवी (35) और इन दोनों की दो नाबालिग बेटियों के रूप में हुई है। सभी ने फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से साक्ष्यों को इकट्ठा किया। इसके साथ शुरुआती जांच में पुलिस ने आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि परिवार का मुखिया कृष्ण कुमार गम्हरिया स्थित एक इस्पात संयंत्र में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में काम कर रहा था।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47