रूस ने यूक्रेन में की घातक हमलों की बौछार, दागे 350 से अधिक ड्रोन

रूस ने यूक्रेन में की घातक हमलों की बौछार दाग दिए 350 से अधिक ड्रोन
रूस ने यूक्रेन में की घातक हमलों की बौछार, दागे 350 से अधिक ड्रोन

कीव। रूस ने रविवार रात को रिकॉर्ड संख्या में ड्रोन भेजकर यूक्रेन पर हमला किया। यूक्रेन के एक अधिकारी ने सोमवार को इन हमलों के बारे में जानकारी दी। यूक्रेनी वायु सेना के संचार विभाग के प्रमुख यूरी इहनात ने बताया कि रूस ने हमले के लिए 355 ड्रोन भेजे थे। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात के हमले के दौरान रूस ने 9 क्रूज मिसाइलें भी दागीं। अधिकारियों ने बताया कि कुछ नागरिक घायल हुए हैं। हालांकिए हमले में तत्काल किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है। रूस की ओर से इस हमले को लेकर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस पहले शनिवार की रात यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों पर रूस के ड्रोन और मिसाइलों के संयुक्त हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए थे।
बता दें किए हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान दिया था। पुतिन ने कहा था कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किए बिना भी रूस के पास यूक्रेन अभियान को पूरा करने की क्षमता है।
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी दे डाली है। ट्रंप ने कहा है कि वह अपना धैर्य खो रहे हैं। ट्रंप ने रूस की ओर से यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य शहरों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले की तीखी आलोचना की है। ट्रंप ने यहां तक कह दिया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पागल हो गए हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47