अमृतसर में भीषण धमाका, एक शख्य की मौत, आतंकी संगठन से निकले शख्स के संबंध

Untitled design 2025 05 27T122948.992
अमृतसर में भीषण धमाका, एक शख्य की मौत, आतंकी संगठन से निकले शख्स के संबंध

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में धमाका हुआ है। इस धमाके में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। ये धमाका इतनी तेज था कि शख्स का आधा हाथ पूरी तरह उड़ गया था और पैर बुरी तरह जख्मी हुआ था। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गयाए जहां उसकी मौत हो गई। मृत व्यक्ति आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था। अमृतसर के क्प्ळ सतिंदर सिंह ने इस बात की पुष्टि की है।
मजीठा रोड बाईपास के ऊपर आज सुबह तकरीबन 9 बजे से 9ः15 बजे के बीच एक ब्लास्ट हुआ। घायल आदमी की हालत बहुत गंभीर थीए जिसकी बाद में मौत हो गई। यह नहीं पता चल पा रहा है कि यह आदमी इसको लेकर कहां जा रहा था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अमृतसर के मजीठा बायपास रोड पर सुबह एक बमनुमा वस्तु से धमाका होने का समाचार मिलाए जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के मुताबिक यह धमाका इतना खतरनाक था कि आस.पास का इलाका दहल गया। इस संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि उन्हें एक धमाके की आवाज सुनाई दी। मौके पर आकर देखा तो पता चला कि कोई बमनुमा वस्तु का धमाका हुआ है और एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है। पुलिस उसे अस्पताल ले गई है। जहां उसकी मौत हो गई।
अमृतसर के DIG सतिंदर सिंह ने कहा, जो आदमी सुबह जख्मी हुआ हैए उसकी मौत हो गई है। ब्लास्ट से संबंधित जितने भी पुराने मामले थेए उनकी जांच में सामने आया है जो कोई ब्लास्ट वाली चीज होती थी या कोई ग्रेनेड होता थाए इस जगह पर रखकर उसकी तस्वीर भेज देते थे और दूसरे मेंबर को मैसेज देते थे कि यहां से उसको कलेक्ट करना है। एक वहां पर एक खंबा हैए उसे निशानी के रूप में इस्तेमाल करते थे। सिंह ने कहा, हमारी एफएसएल टीम मौके पर है। क्या यह आईईडी है या ग्रेनेड हैए इसका बाद में पता लगेगा। अब तक की जांच में सामने आया कि यह व्यक्ति किसी आतंकी संगठन से संबंधित है। विस्फोटक का कहां इस्तेमाल करना थाए क्या मकसद था, इसकी जांच अभी चल रही है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47