पंजाबः फाजिल्का केSSP सस्पेंड, भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस के खिलाफ बड़ा एक्शन

Untitled design 2025 05 28T123617.943
पंजाबः फाजिल्का केSSP सस्पेंड, भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस के खिलाफ बड़ा एक्शन

पंजाब। फाजिल्का के ैच् वरिंदर सिंह बराड़ को सस्पेंड कर दिया गया है। भ्रष्टाचार के मामले में ये बड़ी कार्रवाई हुई है। दरअसल कल फाजिल्का थाने के चार पुलिस कर्मियों पर भ्रष्टाचार के मामले में एक्शन हुआ था। एक लाख की रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
गौरतलब है कि मान सरकार का भ्रष्टाचार पर वार लगातार जारी है। आप मंत्री हरपाल सिंह चीमा का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामले में छोटा हो या बड़ाए अपना हो या परायाए कोई भी नहीं बख्शा जाएगा। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को बताया था कि पंजाब के फाजिल्का में एक थानाध्यक्ष और तीन अन्य पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दरअसल मामला 17 साल के एक युवक दिलराज सिंह से जुड़ा हुआ है।
दिलराज सिंह के पिता धर्मेंद्र सिंह ने साइबर अपराध पुलिस थानाए फाजिल्का द्वारा रिश्वत मांगे जाने के सबूत के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान से शिकायत की थी। दरअसल एक शिकायत के बाद पुलिस ने दिलराज का मोबाइल फोन जब्त कर लिया था। इसके बाद युवक के परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्हें रिश्वत देने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, यह मामला भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के पंजाब सरकार के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई दर्शाती है कि सरकार आम लोगों के साथ है तथा हर स्तर पर न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित कर रही है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47