
उप्र। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर लखनऊ विधानसभा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि अन्नदाता किसानों के मसीहाए पूर्व प्रधानमंत्री श्भारत रत्नश् चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
चौधरी साहब ने उत्तर प्रदेश के अंदर भूमि सुधारए ग्रामीण विकासए शासन में शुचिता और पारदर्शिता से संबंधित जो कदम उठाए थेए उसकी गूंज आज भी हमारे गांव और समाज में सुनने और देखने को मिलती है। उनकी पावन स्मृतियों को कोटि.कोटि नमन! इस मौके पर सीएम योगी के साथ यूपी कैबिनेट के कई मंत्री और नेता मौजूद रहे।
