आवास विकास में दो गुटों में फायरिंग, पुलिस के पहुंचने से पहले भागे आरोपी

Untitled design 2025 05 30T105045.847
आवास विकास में दो गुटों में फायरिंग, पुलिस के पहुंचने से पहले भागे आरोपी

आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की आवास विकास के सेक्टर-3 में बृहस्पतिवार रात दो गुटों में फायरिंग से अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गए। देर रात पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि जगदीशपुरा निवासी दीपक त्रिपाठी कैफे संचालक हैं। क्षेत्र के नितिन से उनका विवाद चल रहा है। दोनों के बीच 10 महीने पहले विवाद हो गया था। तब से दोनों के बीच मुकदमेबाजी चल रही है। बृहस्पतिवार को वह दीवानी में केस की सुनवाई पर गए थे।
शाम को कारगिल पर दोनों में आमना-सामना हो गया। गालीगलाज के बाद दोनों चले गए। रात 10 बजे सेक्टर-3 में दोनों फिर से आमने-सामने आए। तभी फायरिंग हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47