मानसून ने पूर्वोत्तर में मचाई तबाही, 19 की मौत, 12 हजार से अधिक लोग प्रभावित

Demo pic 15
मानसून ने पूर्वोत्तर में मचाई तबाही, 19 की मौत, 12 हजार से अधिक लोग प्रभावित

देश में समय से पहले आया मानसून पूर्वोत्तर में जमकर तबाही मचा रहा है। बीते तीन दिनों में पूर्वोत्तर के मणिपुरए मिजोरमए असमए अरुणाचल प्रदेशए त्रिपुरा में लगातार भारी बारिशए भूस्खलन और बाढ़ में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 12 हजार से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं। इन राज्यों में घर गिरने से बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं। नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने सभी राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।
मिजोरम के दक्षिण मिजोरम के लॉन्गतलाई शहर में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण पांच घर और एक होटल ढह गया। इसमें कई लोग फंस गए। लॉन्गतलाई जिले के सबसे बड़े नागरिक सामाजिक संगठन यंग लाई एसोसिएशन (वाईएल), के स्वयंसेवकों के साथ राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसआरडीएफ) और तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन के कर्मियों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग.54 अवरुद्ध हो गया हैए जिससे लॉन्गतलाई का संपर्क मिजोरम के सुदूर दक्षिणी जिले सियाहा से कट गया है।
भारी बारिश और भूस्खलन से असम के कामरूप मेट्रो जिले में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच जिलों में 12ए000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए। गुवाहाटी और सिलचर में बाढ़ से 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए। वहीं लखीमपुर में पानी ने रिंग बांध को तोड़ दिया। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में गुवाहाटी और इसके आसपास के इलाकों में 90 से 134 मिमी बारिश हुई है तथा आगे भी भारी बारिश का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचाई। यहां भूस्खलन में नौ लोगों की मौत हो गई। पूर्वी कामेंग जिले में बाना.सेप्पा खंड पर हुए भीषण भूस्खलन में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं लोअर सुबनसिरी जिले में जीरो.कामले मार्ग पर पाइन ग्रोव क्षेत्र के पास भूस्खलन के बाद दो मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य को बचा लिया गया। त्रिपुरा में भारी बारिश और आंधी के कारण जिरानिया में एक व्यक्ति डूब गया। 200 से अधिक लोग बेघर हो गए। यहां 106 घर क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी। जवाहर पुल के नीचे अगरतला में हावड़ा नदी का जलस्तर 10.01 मीटर तक बढ़ गया।
मणिपुर में बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। नम्बुलए इरिल और नम्बोल नदी का जलस्तर भी चेतावनी स्तर तक पहुंच गया है। इंफाल पूर्वी जिले के कई इलाकों में इंफाल नदी के उफान पर होने के कारण कई इलाकों में पानी भर गया। आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है और मणिपुर में व्यापक रूप से हल्की या मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47