डीएनए जांच से विजय रूपाणी समेत 80 मृतकों की हुई पहचान, 33 शव परिजनों को सौंपे गए

Untitled design 2025 06 16T120355.740
डीएनए जांच से विजय रूपाणी समेत 80 मृतकों की हुई पहचान, 33 शव परिजनों को सौंपे गए

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को एअर इंडिया की उड़ान एआई-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने रविवार को पुष्टि की कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद कर लिया गया है, जिससे इस हादसे के पीछे संभावित कारण की पहचान करने में मदद मिलेगी। इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों सहित कुल 270 लोग मारे गए थे। ताजा अपडेट के अनुसार डीएनए जांच करके परिवार को शव सौंपे जा रहे हैं।
अहमदाबाद में एअर इंडिया की उड़ान एआई-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के तीन दिन बाद अस्पताल अधिकारियों ने डीएनए मिलान के माध्यम से 80 लोगों की शिनाख्त कर ली हैए जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी नाम भी शामिल है। दुर्घटना में 270 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 33 लोगों के शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। रूपाणी उन 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में शामिल थे जो लंदन के लिए रवाना एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-171 में सवार थे। यह विमान बृहस्पतिवार को उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
लंदन जा रहे विमान बोइंग 787.8 (एआई 171) में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थेए जिनमें से 241 की मौत हो गई। विमान में सवार लोगों में से केवल एक व्यक्ति ही दुर्घटना में बच पाया। घटना में मेडिकल कॉलेज के पांच छात्रों समेत 29 अन्य लोगों की भी मौत हो गई। अतिरिक्त सिविल अधीक्षक डॉक्टर रजनीश पटेल ने संवाददाताओं को बतायाए ष्ष्डीएनए मिलान के माध्यम से अब तक कुल 80 मृतकों की पहचान की गई है।
इनमें से 33 के शव उनके संबंधित परिवारों को सौंप दिए गए हैं।्जिन लोगों के शव सौंपे गए, वे अहमदाबाद, वडोदरा, खेड़ा, बोटाद और अन्य स्थानों से ताल्लुक रखते थे। सरकारी बी. जे. मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के प्रोफेसर डॉ. पटेल ने बताया कि घटना में घायल हुए 51 लोगों में से 38 को छुट्टी दे दी गई है, जबकि 13 का अब भी इलाज हो रहा है। बी.जे. मेडिकल कॉलेज जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धवल गमेती के अनुसार, दुर्घटना स्थल से लगभग 270 शव अहमदाबाद सिविल अस्पताल लाए गए।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47