ट्रक ने बाइक सवार को लिया चपेट में, एक किमी तक घसीटता ले गया, हेलमेट से बची जान

Untitled design 2025 06 19T105630.371
ट्रक ने बाइक सवार को लिया चपेट में, एक किमी तक घसीटता ले गया, हेलमेट से बची जान

आगरा। ट्रांस यमुना क्षेत्र में मंडी समिति के पास आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर बुधवार शाम ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक को एक किमी तक घसीटता ले गया। मगर हेलमेट लगाए होने से बाइक सवार की जान बच गई। हादसा शाम करीब सात बजे हुआ। कालिंदी विहार के अमीरचंद बाइक से कपड़ों का थैला लेकर जीवनी मंडी गोदाम की ओर जा रहे थे। मंडी समिति के समीप फिरोजाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने अमीरचंद को चपेट में ले लिया। वह उछलकर दूर जा गिरे और बाइक ट्रक के अगले पहियों में फंस गई।
चालक ने ट्रक को नहीं रोका। राहगीरों ने शोर मचायाए लेकिन ट्रक चालक करीब एक किलोमीटर बाद जाकर रुका। तब बाइक को निकाला गया। घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47