फाउंड्री नगर बस स्टैंड अगले माह हो सकता है शुरू, ISBT से दबाव हो जाएगा कम

Untitled design 2025 06 20T120028.527
फाउंड्री नगर बस स्टैंड अगले माह हो सकता है शुरू, ISBT से दबाव हो जाएगा कम

आगरा के आईएसबीटी से बसों का दबाव कम और जाम की समस्या दूर करने के लिए फाउंड्री नगर बस स्टैंड जल्द शुरू होने की संभावना है। करीब 300 बसों का संचालन फाउंड्री नगर बस स्टैंड से करने की तैयारी है। इसके चालू होते ही बसों को भीड़ भरे स्थान पर रोककर यात्री बैठाने के कारण लगने वाली जाम की समस्या का भी समाधान हो सकेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल जुलाई माह से बसों का संचालन करने का दावा कर रहे हैं।
देहारादून, हाथरस, अलीगढ़, मेरठ, एटा, बरेली सहित कई अन्य रूट की बसों का संचालन फाउंड्री नगर बस स्टैंड से किया जाना है। इसके लिए स्टैंड को नया लुक दिया जा रहा हैए जिससे यात्रियों को कोई असुविधा न हो। अभी इन रूटों की बसों का संचालन आईएसबीटी से किया जा रहा हैए जिससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। आईएसबीटी से निकलने के बाद अधिकतर बसें ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के नीचे, भगवान टॉकीज, अबुल उलाहए वाटर वर्क्स और रामबाग फ्लाईओवर पर खड़ी रहती है। इसकी वजह यहां से सवारी बैठाना होता है।
लिहाजा इन स्थानों पर जाम लगा रहता है। इसी समस्या के मद्देनजर फाउंड्री नगर बस स्टैंड से करीब 300 बसों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल का कहना है कि नए बस अड्डे को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए सिरे से बनाया जा रहा है। टिकट और पूछताछ काउंटर के साथ यात्रियों के बैठने का स्थान आदि की सुविधा पूरी हो चुकी है। 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। जुलाई माह से मिनी बस अड्डा शुरू हो जाएगा।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47