बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो की मौत

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा डबल डेकर बस बेकाबू हो रेलिंग तोड़ नीचे गिरी दो की मौत
बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो की मौत

इटावा जिले में बिहार के मधुबनी से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस आगरा.लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में 52 लोग घायल हो गए। सभी को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ले जाया गया। इनमें से दो लोगों को मृत घोषित कर दियाए जबकि अन्य लोगों को उपचार दिया जा रहा है।
बुधवार को बिहार के मधुबनी से दिल्ली के लिए लगभग 70 सवारी लेकर डबल डेकर बस निकली थी। गुरुवार सुबह लगभग चार बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 103 पर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर पड़ी। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर यूपीडा की टीम और थाना पुलिस पहुंच गई। टीम ने रेस्क्यू करके सभी को बाहर निकला। हादसे में घायल 52 लोगों को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ले जाया गया। यहां सहीना (20) निवासी बरदाहा गांवए थाना जलेसर, जिला मोहतारी, नेपाल, मनोज कुमार (59) निवासी रामपुर डीह, दरभंगा बिहार को मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों को उपचार दिया जा रहा है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47