रोनाल्डो ने किया बड़ा करार, पैसों की बरसात, हर साल मिलेंगे 2000 करोड़ रुपए और प्राइवेट जेट का खर्च

demo pic 51
रोनाल्डो ने किया बड़ा करार, पैसों की बरसात, हर साल मिलेंगे 2000 करोड़ रुपए और प्राइवेट जेट का खर्च

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गिनती दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर्स में होती है। उनकी फुर्ती मैदान पर देखते ही बनती है। मैदान पर उनकी मौजूदगी ही फैंस में एक अलग उत्साह जगाती है। उन्होंने साल 2022 से सऊदी प्रो लीग में अल-नासर क्लब के साथ करार किया था। उनका अनुबंध जून 2025 में समाप्त होने वाला था। अब उन्होंने अल-नासर क्लब के साथ नया करार किया है। इसी के साथ उनके यूरोपियन फुटबॉल में वापसी करने वाली सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया है।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि एक नया अध्याय शुरू हुआ। वही जुनून, वही सपना। आइए मिलकर इतिहास बनाएं। वहीं अल-नासर क्लब की तरफ से बताया गया है कि रोनाल्डो का करार अब 2027 तक बढ़ा दिया गया है। टॉस्क स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अल.नासर के अनुबंध के बाद रोनाल्डो को हर साल 178 मिलियन पाउंड (लगभग 2000 करोड़ रुपए हर साल) मिलेंगे। इसके अलावा उन्हें दूसरे भत्ते भी दिए जाएंगे। इसके अलावा अगर अल.नासर खिताब जीतती हैए तो उन्हें 8 मिलियन अलग से दिए जाएंगे। वहीं 24.5 मिलियन उन्हें साइनिंग अमाउंट मिलेगा।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अल-नासर क्लब के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और वह क्लब के लिए टॉप स्कोरर भी रहे। उन्होंने कुल 25 गोल किए। लेकिन टीम सऊदी प्रो लीग का खिताब नहीं जीत पाई। रोनाल्डो बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पुर्तगाल को न्म्थ्। नेशंन लीग का खिताब जिताया है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47