लाजवाब फिटनेस और बला की खूबसूरती, कांटा लगा गर्ल शैफाली जरीवाला का 42 की उम्र में निधन, एक्ट्रेस की मौत से सन्न रह गई इंडस्ट्री

Untitled design 64
लाजवाब फिटनेस और बला की खूबसूरती, कांटा लगा गर्ल शैफाली जरीवाला का 42 की उम्र में निधन, एक्ट्रेस की मौत से सन्न रह गई इंडस्ट्री

बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का बीती रात निधन हो गया। रात में करीब डेढ़ बजे शेफाली के सीने में दर्द उठा और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिटनेस की दीवानी और छरहरे बदन की मालकिन शेफाली की मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। इतनी फिटनेस के बाद भी हार्टअटैक जैसी जानलेवा बीमारियों की खबरें सुनकर लोग भी हैरान हैं। बॉलीवुड सितारों ने भी शेफाली की मौत की खबर सुनकर सन्न रह गए हैं और पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शेफाली के पति पराग त्यागी का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे कार में बैठे दुखों के सागर में डूबे नजर आ रहे हैं।
शेफाली की मौत की खबर ने सभी को सन्न कर दिया। फिल्मी दुनिया के सितारों ने भी महज 42 साल की उम्र में मौत पर अपनी हैरानी जताई है। साथ ही शेफाली के पति पराग और उनके परिवार को सांत्वना देते हुए आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शेफाली की मौत पर अचरज जताया है। दिव्यांका ने लिखाए मैं इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रही हूं कि महज 42 साल की उम्र में शेफाली का निधन हो गया है। आप बहुत जल्दी चले गए। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। टीवी के ही एक और एक्टर एली गोनी ने भी शेफाली के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
शेफाली जरीवाला को साल 2022 में आए म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से फेम मिला था। इस गाने ने रातों.रात शेफाली को स्टार बना दिया था। इसके बाद शेफाली ने साल 2004 में फिल्म श्मुझसे शादी करोगीश् में भी काम किया था। इसके बाद शेफाली लगातार ग्लैमर की दुनिया में काम करती रहीं और तारीफें बटोरती रहीं। शेफाली ने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। इसके साथ ही रियालिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। शेफाली ने म्यूजिक कंपोजर की जोड़ी मीत ब्रदर्स के सिंगर हरमीत सिंह से साल 2004 में शादी की थी। लेकिन शेफाली इस शादी में खुश नहीं रह पाईं और कुछ समय बाद ही तलाक ले लिया। इसके बाद शेफाली की दोस्ती टीवी की दुनिया के हैंडसम और हंक एक्टर पराग त्यागी से हुई।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47