हाईवे पर काम कर रहे कर्मचारियों को कैंटर ने रौंदा, सात घायल

Untitled design 2025 07 03T104732.100
हाईवे पर काम कर रहे कर्मचारियों को कैंटर ने रौंदा, सात घायल

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के अस्पताल भेजा। वाहनों को रोक.रोकर निकाल। घटना अपराह्न 2 बजे की है। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास हाईवे पर कर्मचारी सफाई कर रहे थे। इस दौरान सिकंदरा की तरफ से तेज रफ्तार में जा रही कैंटर ने हाईवे पर खड़े टैंकर में पीछे से टक्कर मार दी। चपेट में कर्मचारी आ गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मैनपुरी के भौगांव निवासी कैंटर चालक मैराज केबिन में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। मगर सफलता नहीं मिली।
क्रेन की मदद से कैंटर को हटवाकर उन्हें बाहर निकाला। घायल हुईं कर्मचारी कानपुर निवासी शबनम, उत्कर्श, सिकंदरा थाना क्षेत्र के अरतौनी निवासी महेंद्र और रुनकता निवासी मिलरी सहित चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। चालक मैराज और मिलरी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने वाहनों को रोक-रोककर निकाला। 30 मिनट बाद हालात सामान्य हुए। सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47