हत्यारा ‘पर्वत’ : चढ़ाई के दौरान चेक पर्वतारोही क्लारा कोलोचोवा की हुई मौत

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला कीव पर दागीं 550 मिसाइलें और ड्रोन गूंजती रही धमाकों की आवाज 4
हत्यारा ‘पर्वत’ : चढ़ाई के दौरान चेक पर्वतारोही क्लारा कोलोचोवा की हुई मौत

प्रसिद्ध चेक पर्वतारोही क्लारा कोलोचोवा (46) की पाकिस्तान में नंगा पर्वत की चढ़ाई करते समय मौत हो गई है। अल्पाइन क्लब के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। नंगा पर्वत 8 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली दुनिया की 14 चोटियों में से एक है। जानकारी के मुताबिक क्लारा कोलोचोवा बृहस्पतिवार तड़के लगभग 4 बजे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के डायमर इलाके में हादसे का शिकार हुईं।
नंगा पर्वत को पर्वतारोहण से जुड़े लोगों के बीच ष्हत्यारा पर्वतष् के नाम से जाना जाता है। इस पर्वत पर पर्वतारोहण के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तानष् के उपाध्यक्ष करार हैदरी ने बताया कि माहिर पर्वतारोही क्लारा माउंट एवरेस्ट और ज्ञ2 जैसे पर्वतों की चढ़ाई करने वाली पहली चेक महिला थीं। वह 15 जून को पाकिस्तान पहुंची थीं और उनके साथ उनके पति समेत टीम के पांच सदस्य भी मौजूद थे। करार हैदरी ने व्हट्सएप पर एक मैसेज में कहाए कैंप 1 और कैंप 2 के बीच ऊंचाई से उनके गिर जाने के बाद अधिकारियों और बचाव दलों को तुरंत सतर्क कर दिया गया है। बचाव दल को मौके पर भेज दिया गया है। चेक पर्वतारोही का शव खोजने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
नंगा पर्वत दुनिया का 9वां सबसे ऊंचा पर्वत है। इस चोटी पर 1953 में पहली बार कोई पर्वतारोही सफलतापूर्वक चढ़ा था। इस पर्वत पर चढ़ने की कोशिश करते हुए अब तक 95 से अधिक पर्वतारोही अपनी जान गंवा चुके हैं। नंगा पर्वत की चढ़ाई बेहद कठिन मानी जाती है। नंगा पर्वत पर गर्मियों के मौसम की यह पहली दुर्घटना है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47