पाकिस्तान पर बरसे एल.जी, सिन्हा, बताया आतंकवादी देश, बोले- हम उसके मंसूबों को नहीं होने देंगे कामयाब

demo pic 2025 07 07T171934.959
पाकिस्तान पर बरसे एल.जी, सिन्हा, बताया आतंकवादी देश, बोले- हम उसके मंसूबों को नहीं होने देंगे कामयाब

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को पाकिस्तान पर क्षेत्र की विकास यात्रा को पटरी से उतारने और समुदायों के बीच मतभेद पैदा करने का आरोप लगाया। ऐशमुकान में एक धार्मिक समारोह में बोलते हुए एलजी सिन्हा ने पाकिस्तान को एक आतंकवादी देश करार दियाए जो जम्मू.कश्मीर में पिछले पांच वर्षों में कड़ी मेहनत से की गई प्रगति को खत्म करने पर आमादा है।
मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विकास से कुछ लोग नाखुश हैं। कुछ बाहरी लोग हैंए लेकिन कुछ अंदरूनी लोग भी हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जम्मू.कश्मीर के पांच साल के विकास को नष्ट करना चाहता है। वह हमारी एकता को तोड़ना चाहता है। हमें उसके नापाक इरादों को सफल नहीं होने देना चाहिए।
एलजी ने कहा कि हम सभी को आतंकवादी देश के नापाक इरादों के खिलाफ मिलकर लड़ना चाहिए। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पुलिस और सुरक्षा बल अहम भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन लोगों का सहयोग भी उतना ही जरूरी है। सिन्हा ने इस बात पर जोर दिया कि प्रशासन शांति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैए लेकिन यह लक्ष्य तभी हासिल किया जा सकता है जब जनता आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय रूप से सहयोग करे।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47