बस और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर, सीट से गिरे यात्री, मची चीख-पुकार, कई यात्री हुए घायल

Untitled design 2025 07 08T141603.369
बस और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर, सीट से गिरे यात्री, मची चीख-पुकार, कई यात्री हुए घायल

आगरा। लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चरखारी महोबा से दिल्ली बदरपुर बॉर्डर जा रही सवारियों से भरी स्लीपर कोच बस थाना डौकी क्षेत्र में अज्ञात ट्रक में से पीछे से टकरा गई। हादसे में10 सवारियां घायल हो गईं। मौके पर पहुंची डौकी पुलिस व यूपीड़ा की टीम ने घायलों को उपचार के लिए आगरा भेजा है।
जानकारी के मुताबिक रात्रि 1ः00 बजे के करीब चरखारी महोबा से 60 सवारियां लेकर दिल्ली बदरपुर बॉर्डर जा रही प्राइवेट स्लीपर कोच बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के थाना डौकी क्षेत्र में किलोमीटर 12ः700 पर आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस दौरान बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डौकी पुलिस और यूपीड़ा की टीम पहुंची। घायल यात्रियों को उपचार के लिए आगरा भिजवाया गया है।
वहीं चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे में शोभा रानी, माता निवासी चरखारी महोबा, अनुज, अजीत सहित 10 सवारियां घायल हो गईं। यूपीड़ा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी से बात करने पर बताया की चरखारी महोबा से दिल्ली बदरपुर बॉर्डर जा रही स्लीपर कोच बस की रफ्तार अधिक होने के कारण आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में 10 सवारियां घायल हुईं हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47