गाजा में गरजे इजरायल के लड़ाकू विमान, 100 से अधिक आतंकी ठिकानों को किया ध्वस्त

demo pic 2025 07 09T141732.219
गाजा में गरजे इजरायल के लड़ाकू विमान, 100 से अधिक आतंकी ठिकानों को किया ध्वस्त

इजरायली सेना ने गाजा पर बहुत बड़ा हमला किया है। बीते 24 घंटे में इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में हमास के 100 से ज्यादा आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया है। इजरायल की वायुसेना ने अपने एक्स हैंडल पर गाजा पर इस घातक हमले की जानकारी साझा की है। इजरायल ने यह हमला ऐसे वक्त में तेज किया है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गाजा में 60 दिनों का सीजफायर जल्द लागू करवाने के लिए हमास पर दबाव बना रहे हैं। वहीं उन्होंने इजरायल द्वारा युद्ध विराम प्रस्ताव स्वीकार करने का दावा किया है।
आईएएफ ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा, पिछले 24 घंटों के दौरानए वायु सेना ने गाजा पट्टी में 100 से अधिक आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए। जमीनी बलों को समर्थन देने के तहत जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें आतंकवादीए बारूदी सुरंगों से लैस इमारतें, हथियार भंडारण केंद्र, एंटी-टैंक मिसाइल लॉन्च पोजिशनए युद्ध सुरंगें और अन्य आतंकी ढांचे शामिल थे।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47