मथुरा और वृंदावन की हरियाली को पुनर्जीवित करने की एक खूबसूरत ‘पहल’ एक पेड़ मां के नाम

demo pic 2025 07 10T173124.543
मथुरा और वृंदावन की हरियाली को पुनर्जीवित करने की एक खूबसूरत ‘पहल’ एक पेड़ मां के नाम

मथुरा। योगी सरकार ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की है। उन्होंने प्रकृति को निखारने की दिशा में ये अभियान चलाया है। इस अभियान से राज्य से भाजप के सभी नेता जुड़ रहे हैं। हेमा मालिनी ने भी अभियान का हिस्सा बनीं। मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने बुधवार को राज्यव्यापी अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण के माध्यम से बृजभूमि में हरियाली के महत्व पर जोर दिया और कहा कि यह मुहिम मथुरा और वृंदावन की हरियाली को पुनर्जीवित करने की एक खूबसूरत पहल है। हेमा मालिनी ने कहा, यह एक समृद्ध विरासत थी जो हमें दी गई थीए लेकिन हमने इसकी परवाह नहीं की और इसे खो दिया।
अब, पेड़ लगाना और उनकी रक्षा करना हमारी ज़िम्मेदारी है। हमारा लगाया गया प्रत्येक पौधा बृजभूमि के संरक्षण की दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक पेड़ मां के नाम की अपील मथुरा और वृंदावन के प्राचीन हरे.भरे परिदृश्य को पुनर्जीवित करने और लोगों को उनकी जड़ों से फिर से जोड़ने की एक सुंदर पहल है। गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार और भाजपा नेता रविकांत गर्ग सहित अन्य अधिकारियों और नेताओं ने भी इस अभियान में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47