पाकिस्तान में 9 बस यात्रियों का अपहरण करने के बाद हत्या

demo pic 2025 07 11T151219.736
पाकिस्तान में 9 बस यात्रियों का अपहरण करने के बाद हत्या

पाकिस्तान में एक चलती बस को रोककर हमलावरों ने 9 यात्रियों का अपहरण कर लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी। यह दर्दनाक वारदात बलूचिस्तान के झोब क्षेत्र में हुई। पाकिस्तान की जियो टीवी के अनुसार बलूचिस्तान में यह एक भयावह आतंकी वारदात है, जहां कालेटा से लाहौर जा रही एक यात्री बस को N‑40 मार्ग पर सशस्त्र हमलावरों ने रोक लिया। इसके बाद बंदूकधारियों ने बस में सवार यात्रियों के पहचान पत्रों की जांच की और पंजाब प्रांत से संबंध रखने वाले नौ पुरुष यात्रियों को चुनकर अगवा कर लिया। बाद में उनकी हत्या कर दी।
जिन यात्रियों का अपहरण किया गया, उनमें से अधिकांश की पहचान मंडी बहाउद्दीन, गुझरनवाला और वजीराबाद के निवासियों के रूप में हुई है। अगवा किए जाने के एक से डेढ़ घंटे के भीतर उनकी लाशें एक पुल के नीचे नजदीकी पहाड़ी इलाके में मिलीं। सभी को बेहद करीब से गोली मारकर हत्या की गई थी। स्थानीय डिप्टी कमिश्नर हबीबुल्लाह मुसाखेल के अनुसार, हमलावरों की संख्या लगभग 10 से 12 थी। उन्होंने सुरक्षा बलों पर भी रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) और स्वचालित हथियारों से हमला किया और उसके बाद भाग निकले। सुरक्षाबलों ने पीछा कियाए लेकिन हमलावर अब तक फरार हैं। पाकिस्तान सरकार और बलूचिस्तान प्रशासन ने इसे एक सुनियोजित आतंकवादी हमला करार दिया है और इसकी कड़ी निंदा की है। प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और दोषियों को जल्द पकड़कर कड़ी सजा दिलाने का वादा किया।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47