
यूपी। हापुड़ जिले के पिलखुवा थाना इलाके के गांव रघुनाथपुर में बीती देर रात एक मकान की छत भरभरा कर गिर गई। मकान में सो रहा परिवार मलबे के नीचे दब गया। इस दौरान 13 वर्षीय किशोर मयंक की मौत हो गई। जबकि परिवार के करीब छह लोग घायल हो गए। चीर पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मलबे में दबे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सरस्वती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी रवि कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई विक्की की दो वर्ष पहले हार्टअटैक से मौत हो गई थी।
भाई से दो माह पहले उनके 11 वर्षीय पुत्र की भी बीमारी के चलते मौत हुई थी। भाई की पत्नी पूजा अपने दो सबसे छोटे पुत्र भूरा व दिवांग को लेकर अपने मायके चली गईं थीं। उनके पिता राकेश व मां बबली देवी भाई के पुत्र मयंक को पाल रही थीं। मकान में उनके बड़े भाई शेखर उनकी पत्नी रजनी व चार पुत्रियां तानिया, कल्लोए भूमि व काव्या भी रह रही थी। आसपास के लोगों ने परिवार के लोगों को मलबे से निकलकर अस्पताल में भर्ती कराया था। वह उनके पिता व भाई मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से उनके परिवार की आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है।
