औरंगजेब का उद्देश्य सनातन को मिटाना था, सीएम योगी बोले-गुरु तेग बहादुर ने दी थी चुनौती

demo pic 2025 07 12T142118.649
औरंगजेब का उद्देश्य सनातन को मिटाना था, सीएम योगी बोले-गुरु तेग बहादुर ने दी थी चुनौती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री आवास पर यात्रा के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन कियाए जिसे नवंबर में मनाया जाएगा। इस दौरान सीएम ने एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु तेग बहादुर महाराज ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस कार्यक्रम के माध्यम से उनकी यात्रा और 350 वर्षों के संपूर्ण इतिहास को जीवंत किया जा रहा है।
योगी ने आगे कहा कि वह युग कैसा रहा होगा जब औरंगज़ेब जैसा क्रूर और बर्बर शासक था ? उस काल में हर जगह अत्याचारों की खबरें आती थीं। औरंगज़ेब का उद्देश्य सनातन धर्म का उन्मूलन करना था। इस्लामीकरण के अपने व्यापक अभियान मेंए उसे पहली चुनौती गुरु तेग बहादुर महाराज से ही मिली। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने बलरामपुर में एक बड़ी जांच शुरू की है। आपने देखा होगा कि उसने (जलालुद्दीन उर्फ चिंगुर बाबा) धर्मांतरण के लिए दरें तय कर रखी थीं। उसे विदेशी फंडिंग मिल रही थी। उसके 40 बैंक खातों में 100 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन पाया गया।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47