
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए रोज़गार मेले के 16वें संस्करण में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से ज़्यादा उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि रोज़गार मेला युवा शक्ति को सशक्त बनाने और उन्हें विकसित भारत के निर्माण में उत्प्रेरक बनाने की हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नियुक्ति प्राप्त लोगों को संबोधित करते हुएए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं आप सभी को आपकी इस नई यात्रा के लिए बधाई देता हूँ। दुनिया अब मानती है कि भारत के पास दो शक्तियाँ हैं. जनसांख्यिकी और लोकतंत्र। मैं हाल ही में पाँच देशों की यात्रा से लौटा हूँ।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार में युवाओं को पक्की नौकरी देने का हमारा अभियान लगातार जारी है। हमारी पहचान भी है बिना पर्ची बिना खर्ची। आज 51000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक लाखों नौजवानों को भारत सरकार में पक्की नौकरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि आप सभी के विभाग अलग.अलग है लेकिन ध्येय एक है और हमारा एक ही ध्येय है चाहे विभाग कोई भी होए कार्य कोई भी होए पद कोई भी हो लेकिन एक ही ध्येय है जो कि राष्ट्र सेवा है। मोदी ने कहा कि भारत सरकार का जोर प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के नए अवसरों के निर्माण पर भी है। हाल ही में सरकार ने एक नई स्कीम को मंज़ूरी दी है . रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना। इस योजना के तहत सरकार प्राइवेट सेक्टर में पहली बार रोजगार पाने वाले युवा को 15 हजार रुपए देगी, यानी पहली नौकरी की पहली सैलरी में सरकार अपना योगदान देगी। इसके लिए सरकार ने करीब 1 लाख करोड़ रुपए का बजट बनाया हैए इस योजना से लगभग 3ण्5 करोड़ रोजगार के निर्माण में मदद मिलेगी।
