मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं, ट्रैक ठीक करने में जुटे कर्मी

demo pic 2025 07 12T150758.788
मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं, ट्रैक ठीक करने में जुटे कर्मी

राउरकेला। ओडिशा के राउरकेला में बड़ा हादसा हो गया है। यहां शहर के बीरमित्रपुर इलाके में शुक्रवार को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। हादसे में मालगाड़ी के करीब 8 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मालगाड़ी डिरेल होने के बाद हुई तेज आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग घबरा गए और बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। हालांकि किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी से बचने के लिए पुलिस और रेलवे कर्मियों ने हालात को तुरंत काबू में लिया। बता दें कि यह मालगाड़ी एक निजी उद्योग के परिसर में मौजूद ट्रैक पर डिरेल हुई है, जिससे अन्य ट्रेनों के आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, यह मालगाड़ी बीरमित्रपुर से ठैस् कंपनी के लिए लाइमस्टोन लेकर जा रही थी। ट्रेन जब बीरमित्रपुर के एक प्राइवेट फैक्ट्री ट्रैक पर प्रवेश कर रही थीए तभी अचानक डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकिए हादसा कैसे हुआए इसका सही कारण अभी तक सामने नहीं आया है। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही किसी के घायल होने की खबर है। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और मरम्मत का काम शुरू कर दिया। रेलवे कर्मचारी पूरे ट्रैक को साफ करने और बोगियों को हटाने में जुटे हुए हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47