भारत ज्यादा कुछ नहीं कर सकता, निमिषा प्रिया की फांसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने किया साफ

demo pic 2025 07 14T164734.691
भारत ज्यादा कुछ नहीं कर सकता, निमिषा प्रिया की फांसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने किया साफ

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि यमन में केरल की नर्स निमिशा प्रिया की फांसी को रोकने के लिए वह कुछ खास नहीं कर सकती। लाइव लॉ के अनुसार, सरकार के वकील एजी वेंकटरमणी ने कहा यमन की संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार कुछ नहीं कर सकती… इसे कूटनीतिक रूप से मान्यता नहीं दी गई है। हालाँकि, सरकार ने कहा कि वह निजी माध्यमों से निमिषा को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन वह केवल इतना ही कर सकती है। वकील ने शीर्ष अदालत को बताया कि एक हद है जहाँ तक भारत सरकार जा सकती है। हम उस हद तक पहुँच चुके हैं। यमन दुनिया के किसी भी अन्य हिस्से जैसा नहीं है। हम सार्वजनिक रूप से बात करके स्थिति को जटिल नहीं बनाना चाहते थेए हम निजी स्तर पर कोशिश कर रहे हैं।
यमन की अदालत के दस्तावेजों के अनुसारए निमिषा प्रिया ने जुलाई 2017 में कथित तौर पर अपने स्थानीय व्यापारिक साझेदार तलाल अब्दो मेहदी को नशीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी और एक अन्य नर्स की मदद से उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। इसके बाद उसने उसके क्षत.विक्षत अंगों को एक भूमिगत टैंक में फेंक दिया। सूत्रों ने बताया कि मेहदी की हत्या का पता चलने के बाद निमिषा को गिरफ्तार कर लिया गया और उसने कथित तौर पर अपने एक बयान में हत्या की बात कबूल कर ली।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह मामले से जुड़े घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहा है और हरसंभव मदद मुहैया करा रहा है। इस बीच भारत का उच्चतम न्यायालय सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें केंद्र को भारतीय नर्स को बचाने के लिए राजनयिक माध्यमों का इस्तेमाल करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47