छह दिनों से लापता 19 साल की डीयू छात्रा Sneha Debnath की लाश यमुना नदी से मिली

demo pic 2025 07 14T171058.694
छह दिनों से लापता 19 साल की डीयू छात्रा Sneha Debnath की लाश यमुना नदी से मिली

दिल्ली विश्वविद्यालय की 19 वर्षीय छात्रा स्नेहा देबनाथ, जो 7 जुलाई से लापता थी और आखिरी बार सिग्नेचर ब्रिज के पास देखी गई थी, रविवार को उसकी लाश यमुना नदी में मिली। उसके लापता होने के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय पुलिस इकाइयों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया, जिसमें विशेष रूप से निगम बोध घाट और नोएडा के बीच के इलाकों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
19 वर्षीय छात्रा स्नेहा देबनाथ का शव रविवार शाम गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास यमुना नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक बयान में कहा गया हैए ष्ष्दक्षिणी दिल्ली स्थित पर्यावरण कॉम्प्लेक्स निवासी स्नेहा देबनाथ के सात जुलाई को लापता होने की सूचना मिली थी। महरौली पुलिस थाने में, देबनाथ की गुमशुदगी को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई और उसकी तलाश शुरू की गई।
पुलिस के अनुसार, स्नेहा ने एक हस्तलिखित नोट छोड़ा है, जिसमें यमुना नदी पर बने पुल से कूदने का इरादा जताया गया था। बयान के मुताबिक, पुलिस ने तकनीकी निगरानी के माध्यम से स्नेहा की गतिविधियों का पता लगाया और पुष्टि की कि लापता होने से पहले वह अंतिम बार सिग्नेचर ब्रिज पर थी। पुलिस ने बताया, जिस टैक्सी चालक ने उसे घटनास्थल पर छोड़ा था, उसने भी इसकी पुष्टि की है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने एक लड़की को पुल पर खड़ा देखा और बाद में वह घटनास्थल से गायब हो गई।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47