
इजरायल और हमास के बीच जंग में गाजा बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गाजा के कई इलाकों में इमारतें मलबे के ढेर में तब्दील हो गई हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को ना तो खाना मिल पा रहा है और ना ही पानी। इतनी तबाही के बाद भी गाजा में इजरायल के हमले जारी हैं। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के कहना है कि इजरायल और हमास के बीच 21 महीने से जारी युद्ध में अब तक 58 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
इस बीच गाजा में इजरायल की ओर से किए गए ताजा हमलों में छह बच्चों सहित कम से कम 32 लोग मारे गए हैं। इजरायल का कहना है कि वह युद्ध तभी समाप्त करेगा, जब हमास आत्मसमर्पण करेगा, हथियार डाल देगा और निर्वासन में चला जाएगा। हालांकि, हमास ऐसा करने से इनकार करता है। हमास का कहना है कि वह युद्ध समाप्त करने और इजरायली सेना की पूरी तरह वापसी के बदले में शेष 50 बंधकों को रिहा करने को तैयार है, जिनमें से आधे से भी कम जीवित बताए जाते हैं। इस बीच यहां यह भी बता दें किए इजरायल की सेना कई मोर्चों पर जंग लड़ रही है। हाल ही में इजरायल के रक्षा मंत्री ने दुश्मनों को बड़ी चेतावनी दी थी। इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा था कि जो भी इजरायल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगाए उसे जवाब मिलेगा। जो इजरायल पर हाथ उठाएगाए उसका हाथ काट दिया जाएगा। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी थी कि गाजा का मानवीय संकट नियंत्रण से बाहर हो रहा है। हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि चिकित्सा आपूर्तिए ईंधनए पानी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी है। गाजा में लोग बेहद बुरे हाल में रहने को मजबूर हैं।
