इजरायली हमलों से गाजा में 78 फलस्तीनियों ने गंवाई जान

demo pic 15
इजरायली हमलों से गाजा में 78 फलस्तीनियों ने गंवाई जान

गाजा पट्टी में सोमवार को इजराइल के हवाई हमलों या गोलीबारी में कम से कम 78 फलस्तीनी मारे गएए जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि गर्भवती महिला की मौत होने के बाद एक जटिल सर्जरी कर उसका प्रसव कराया गया लेकिन उसके नवजात शिशु की भी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मृतकों में कई लोग भोजन की तलाश में थे।
गाजा में भुखमरी के बढ़ते संकट को लेकर बढ़ते दबाव के बीच इजराइल ने गत सप्ताहांत में कहा था कि वह गाजा सिटीए दीर अल.बलाह और मुवासी क्षेत्रों में रोज 10 घंटे के लिए सैन्य कार्रवाई रोकेगा और मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए सुरक्षित रास्तों की व्यवस्था करेगा। अंतरराष्ट्रीय विमानों के जरिए मदद पहुंचाने की सेवा भी बहाल कर दी गयी।
एक जटिल आपातकालीन सिजेरियन डिलीवरी के कुछ घंटों बाद एक बच्ची की मृत्यु हो गई। एपी फिल्म के अनुसारए इनक्यूबेटर में रखे जाने के बाद वह वेंटिलेटर की मदद से साँस ले रही थी। शव प्राप्त करने वाले नासिर अस्पताल के अनुसार, खान यूनिस के मुवासी मोहल्ले में एक घर और आस-पास के तंबुओं पर इज़राइली हमले में 12 फ़िलिस्तीनी मारे गए, जिनमें एक माँए सोआद अल-शायर, जो सात महीने की गर्भवती थी, भी शामिल थी।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47