
अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड में 5 दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। वह बॉलीवुड के वो सुपरस्टार हैं, जिनके साथ काम करने का कलाकार सपना देखते हैं। वह किसी को एक खत भी लिख दें तो एक्टर्स इसे उपलब्धि मानते हैं। ऐसे ही अमिताभ बच्चन के साथ एक एक्ट्रेस ने काम किया, जो उनसे 31 साल छोटी थी। 31 साल के एज गैप के बाद भी इस अभिनेत्री ने अमिताभ बच्चन की वाइफ का रोल प्ले किया और स्क्रीन पर अपने से बड़े अक्षय कुमार की मां का रोल निभाया। अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने के बाद भी इस एक्ट्रेस को लंबे समय तक अपनी पहचान को बरकरार रखने के लिए जद्दोजहद करना पड़ा।
शेफाली शाह ने लंबे समय तक बॉलीवुड में साइड रोल प्ले कियेए लेकिन टैलेंट होने के बाद भी उन्हें कभी लीड रोल नहीं मिले और ना ही ऐसी भूमिकाएं ऑफर हुईं जो वह डिजर्व करती थीं। फिल्मी दुनिया में लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद शेफाली शाह ने ओटीटी का रुख किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ओटीटी में कदम रखने के बाद उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता भी साबित की और तारीफें और अवॉर्ड्स भी जीते। आज के समय में शेफाली शाह ओटीटी की सबसे सफल और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक बन चुकी हैं। बता दें, शेफाली शाह ने वक्तः द रेस अगेंस्ट टाइम (2005) में अपने से 31 साल बड़े अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभाया था। वहीं इस फिल्म में वह अक्षय कुमार की मां बनी थीं, जो खुद भी शेफाली से उम्र में 5 साल बड़े हैं। मगर दोनों स्टार्स से छोटी होने के बाद भी शेफाली शाह ने इन किरदारों को पूरी शिद्दत और परफेक्शन से निभाया। इसके अलावा वह सत्या में भी नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने मनोज बाजपेयी की पत्नी का किरदार निभाया था।
