बुर्किना फासो के सैन्य अड्डे पर हमले में लगभग 50 सैनिक मारे गए

demo pic 26
बुर्किना फासो के सैन्य अड्डे पर हमले में लगभग 50 सैनिक मारे गए

पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के उत्तरी क्षेत्र स्थित एक सैन्य अड्डे पर एक सशस्त्र समूह द्वारा किये गए हमले में लगभग 50 सैनिक मारे गये। एक सामुदायिक नेता और एक स्थानीय निवासी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सामुदायिक नेता के अनुसार, पश्चिम अफ्रीकी देश के उत्तरी क्षेत्र में बौल्सा प्रांत के डार्गो स्थित सैन्य अड्डे पर सोमवार को यह हमला किया गया। यह संदेह है कि चरमपंथी समूह जमात नस्र अल-.इस्लाम वल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) ने इस हमले को अंजाम दिया है।
सामुदायिक नेता और स्थानीय निवासी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर समाचार एजेंसी ष्एसोसिएटेड प्रेसष् को बताया कि इस हमले में लगभग 100 चरमपंथी शामिल थे। उन्होंने सैनिकों की हत्या करने के बाद सैन्य अड्डे में आग लगा दी और वहां लूटपाट की।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47