अभिषेक शर्मा ने हेड को पछाड़ा, भारत का युवा खिलाड़ी बना टी-20 का बादशाह

demo pic 30
अभिषेक शर्मा ने हेड को पछाड़ा, भारत का युवा खिलाड़ी बना टी-20 का बादशाह

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जहां अभी तक चार मैच खेले जा चुके हैंए जिसके बाद इंग्लैंड की टीम 2-1 से सीरीज में आगे है। अब आखिरी टेस्ट लंदन के द ओवल में 31 जुलाई से खेला जाना है। लेकिन उससे पहले आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में भारत-इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ियों को मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ होने के बाद तगड़ा फायदा हुआ है। वहीं दिलचस्प बात तो ये है कि टेस्ट रैंकिंग से ज्यादा टी-20 रैंकिंग में खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला।
अभिषेक शर्मा ने पहली बार आईसीसी मेंस टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 का स्थान अपने नाम किया है। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड को पछाड़ा है। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आईसीसी टी20 रैंकिंग्स में इतिहास रच दिया है। वह विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बाद टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47