
मशहूर अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। हाल ही में हिंदी रश से लंबी बातचीत में, अभिनेत्री ने एक घटना को याद किया जब सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी ने उन्हें 14 बार थप्पड़ मारे थे। बार.बार थप्पड़ खाने और उस समय की परिस्थितियों के बारे में पूछे जाने परए ईशा ने बताया कि ये थप्पड़ 1998 की फिल्म चंद्रलेखा के एक सीन का हिस्सा थे।
ईशा कोप्पिकर ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों में शूट किए गए एक मुश्किल सीन के बारे में खुलकर बात कीए जिसमें उन्हें एक बार नहीं, बल्कि 14 बार थप्पड़ मारा गया था। अभिनय में नई ईशा कोप्पिकर अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए उत्सुक थीं। उन्होंने उस घटना को याद करते हुए कहाए ष्मुझे नागार्जुन ने थप्पड़ मारा था। मैं पूरी तरह से समर्पित कलाकार थी और मैं वास्तविक और व्यवस्थित तरीके से अभिनय करना चाहती थी। इसलिए जब उन्होंने मुझे थप्पड़ मारा, तो मुझे इसका एहसास नहीं हुआ। उन्होंने आगे बताया, गुस्से में दिखने की कोशिश में, मुझे 14 बार थप्पड़ पड़े। आखिर मेंए मेरे चेहरे पर सचमुच थप्पड़ों के निशान पड़ गए। बेचारा मुझे लेके बैठाए बोला सॉरी। मैंने कहा, मैंने तो कहा था, तुम सॉरी क्यों बोल रहे हो ?
