भीषण हादसा में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

demo pic 51
भीषण हादसा में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर ग्राम नगला ताल के पास एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गईए जबकि एक बच्ची घायल है। जीटी रोड हाईवे पर आवागमन करीब एक घंटे तक बंद रहा। बेवर की ओर से छिबरामऊ जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए कानपुर-आगरा लेन में पहुंच गई। इस लेन पर नवीगंज से आ रहे एक ट्रक से कार बुरी तरह टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दीपक (36), उनकी पत्नी पूजा (34), बेटियां आशी (9), आर्या (4) और बहन सुजाता (50) शामिल हैं।
दीपक का परिवार मैनपुरी के ही किशनी थाना क्षेत्र के गांव हरीपुर कैथोली गांव का रहने वाला है। दीपक व उनका परिवार आगरा में भतीजी काव्या चौहान का जन्मदिन मनाकर लौट रहा था। इस दुर्घटना में दीपक की 11 वर्षीय बेटी आराध्या गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47