पेट्रोल पंप की दीवार से टकराया ट्रक..चालक समेत दो की मौत, एक युवक घायल

demo pic 56
पेट्रोल पंप की दीवार से टकराया ट्रक..चालक समेत दो की मौत, एक युवक घायल

उप्र। ललितपुर जिले में हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ललितपुर कोतवाली तालबेहट इलाके के बम्होरीसर गांव के पास नेशनल हाईवे-44 पर तेज रफ्तार ट्रक शनिवार सुबह करीब पांच बजे बेकाबू होकर एक पेट्रोल पंप की दीवार से टकरा गयाए टक्कर में ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजकुमार और रमेश पाल के रूप में हुई है, जबकि रवि घायल हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक ललितपुर की ओर से झांसी की ओर जा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिकए ट्रक बहुत तेज गति में था और अचानक बेकाबू हो गया था। ट्रक पेट्रोल पंप की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा और दीवार का एक हिस्सा ढह गया था। ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी मनोज मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे और बचाव कार्य चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद दो लोगों को बाहर निकाला। इसमें राजकुमार सहरिया (35) पुत्र खेलन सहरिया और रमेश पाल (40) पुत्र वीरन पाल निवासी ग्राम बीघाखेत की मौत हो गई। जबकि तीसरा रवि (18) पुत्र बबलू सहरिया निवासी विघाखेत घायल हो गया। जिसे अस्पताल में पहुंचाया गया।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47