किसान की गोली मारकर हत्या, खून से सनी मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम

demo pic 57
किसान की गोली मारकर हत्या, खून से सनी मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम

उप्र/मैनपुरी। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला मधु में शुक्रवार की रात घर के बाहर पशुओं के बाडे़ में चारपाई पर सो रहे किसान की गोली मार कर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह लहूलुहान हालत में शव मिलने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। एसपी ग्रामीण ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। थाना क्षेत्र के गांव नगला मधु के रहने वाले 60 वर्षीय किसान कृपाल सिंह शुक्रवार की रात को खाना खाने के बाद पशुओं के बांधने वाले बाडे़ में चारपाई डाल कर सो गए थे। शनिवार की सुबह जब परिजन जागे तो उनका लहूलुहान शव देख कर चीख निकल गई। किसान की किसी ने गोली मारकर हत्या की थी। सूचना मिलने के बाद एसपी ग्रामीण अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन की ओर से अभी किसी को नामजद नहीं किया गया है। मौके से फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस किसान की हत्या करने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47