
वर्ष 2023 के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा शुक्रवार शाम को की गई। देश भर की फिल्मोंए अभिनेताओं और तकनीशियनों को सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार शाहरुख खान (फिल्म ‘जवान’) और विक्रांत मैसी (फिल्म 12वीं फेल) को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार रानी मुखर्जी को श्मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वेश् के लिए मिला। 12वीं फेल को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है।
उत्पल दत्ता (असमिया) को सिनेमा, विशेषकर असमिया सिनेमा पर उनके महत्वपूर्ण लेखन के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का पुरस्कार मिला। गैर.फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का पुरस्कार गॉड वल्चर एंड ह्यूमन को मिला। इसका निर्देशन ऋषिराज अग्रवाल ने किया है और निर्माण स्टूडियो लीची और डॉ. राजेश चांदवानी ने किया है। फ्लावरिंग मैन (हिंदी) को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। इसका निर्देशन सौम्यजीत घोष दस्तीदार ने किया है और इसका निर्माण भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान ने किया है।
एमआर राजकृष्णन को एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर) के लिए विशेष रूप से उल्लेखित किया गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में थे और इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था। फ़ीचर फ़िल्मों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फ़िल्म का पुरस्कार अ जैकफ्रूट मिस्ट्री को मिला। यशोवर्धन मिश्रा द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए उपलब्ध है। एनिमल के हर्षवर्धन रामेश्वर को फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार मिला। उन्होंने फिल्म के गानों के लिए वाथी के जीवी प्रकाश कुमार के साथ यह पुरस्कार साझा किया। विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर ने सर्वश्रेष्ठ मेकअप और सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर का पुरस्कार जीता।
