चपरानी ने अधिकारी को पानी की जगह पिला दिया पेशाब, इंफेक्शन हुआ तो जांच करवाने पर पता चला

demo pic 70
चपरानी ने अधिकारी को पानी की जगह पिला दिया पेशाब, इंफेक्शन हुआ तो जांच करवाने पर पता चला

ओडिशा। गजपति जिले से एक खबर सामने आई है.. आरोप है कि यहां एक चपरासी ने अपने एक सीनियर अधिकारी को पानी की जगह पेशाब पिला दिया. हालांकि, आरोपी ने इससे इनकार किया है पुलिस ने चपरासी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला आर उदयगिरी इलाके में स्थित ग्रामीण जलापूर्ति एवं स्वच्छता (RWSS) कार्यालय का है. आरोपी का नाम सिबा नारायण नायक है.. जूनियर इंजीनियर सचिन गौड़ की औपचारिक शिकायत के आधार पर चपरासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि 23 जुलाई की रात को दोनों RWSS कार्यालय में देर रात तक काम कर रहे थे. रिपोर्ट के अनुसारए शिकायत में पीड़ित ने बताया है, लगभग 10ः00 बजे, मैंने अपने दो अन्य कर्मचारियों के साथ, स्टेनलेस स्टील की एक बोतल से पानी पिया जो कर्मचारी सिबा द्वारा SO के क्वार्टर से लाई गई थी.. पीने के कुछ ही देर बाद, हमें एक असामान्य गंध और स्वाद का एहसास हुआ, जिससे हमें पानी की क्वालिटी पर संदेह हुआ.. उसे एक पारदर्शी बोतल में रखकर बारीकी से उसका निरीक्षण किया गया. इससे स्पष्ट पता चला कि पानी दूषित है। उप-मंडल प्रयोगशाला में सैंपल की टेस्टिंग कराई गई। पता चला कि पानी में अमोनिया की सांद्रता 2 मिलीग्राम/लीटर से अधिक पाई गई, जिससे उसके दूषित होने के संकेत मिले।
आगे की जांच से पुष्टि हुई कि पानी में मूत्र था। पीने के बाद, मुझे गले में संक्रमण हो गया और मुझे इलाज कराना पड़ा इन निष्कर्षों और परिस्थितियों से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि ये जानबूझकर किया गया था। मुझे नुकसान पहुंचाने की साजिश रची गई. ये मानवाधिकारों का भी गंभीर उल्लंघन है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47