
झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन हो गया है। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में पूर्व सीएम ने अंतिम सांस ली है। श्दिशोम गुरुश् के नाम से लोकप्रिय शिबू सोरेन का सर गंगा राम अस्पताल में एक महीने से अधिक समय से इलाज चल रहा था। उनके निधन पर 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। पूर्व सीएम के निधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद आज अस्पताल में निधन हो गया था।
कुछ ही दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने गए थे।
शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा ;श्रडडद्ध के संस्थापक और प्रमुख नेता थे। जिन्हें दिशोम गुरु के नाम से भी जाना जाता था। शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को झारखंड के रामगढ़ जिले ;तत्कालीन बिहार के हजारीबाग जिलेद्ध के नेमरा गांव में हुआ था। वे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके थे। शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने आदिवासियों के अधिकारों के लिए श्धनकटनी आंदोलनश् शुरू किया था। इसके तहत उन्होंने महाजनों और साहूकारों के खिलाफ आदिवासियों को एकजुट किया था।
