
बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा आज यानी की 05 अगस्त को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस को 15 साल की उम्र में मॉडलिंग करने का मौका मिला था। हालांकि एक्ट्रेस की चाहत फिल्मों में काम करने या एड करने की कभी नहीं रही। वह हमेशा से जब करना चाहती थीं। लेकिन किस्मत उनको सिनेमा की तरफ ले आई। जेनेलिया डिसूजा ने साल 2003 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। बता दें कि जेनेलिया डिसूजा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने साउथ से लेकर मराठी फिल्मों तक में अपनी पहचान बनाई है। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरूआत हिंदी सिनेमा से की थी। साल 2003 में जेनेलिया ने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में अपने करियर की शुरूआत की।
जेनेलिया डिसूजा को असली पहचान फिल्म जाने तू या जाने ना से मिली थी। यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। इसके बाद अभिनेत्री ने हैप्पी, सई, मस्ती, फोर्स, रेडी और तेरे नाल लव हो गया जैसी फिल्मों में काम किया। जेनेलिया का फिल्मी करियर जितना अच्छा रहा, उतनी अच्छी उनकी लव स्टोरी भी रही। अभिनेत्री ने रितेश देशमुख के साथ अपने 9 साल के रिश्ते को छिपाकर रखा। डेटिंग के बाद भी दोनों एक-दूसरे को दोस्त बताते थे। शादी करने के बाद जेनेलिया डिसूजा ने एक्टिंग छोड़ दी और बच्चों की परवरिश की। लेकिन 10 साल बाद अभिनेत्री ने अपने पति रितेश देशमुख के साथ मराठी मूवी श्वेडश् से पर्दे पर वापसी की।
