ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत

Untitled design 1
ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत

उप्र। मथुरा जिले के यमुना पार क्षेत्र में बरेली-मथुरा राजमार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के टायर पंक्चर होने के कारण अनियंत्रित हुए एक ट्रक के सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) राजीव कुमार ने बताया कि सिहोरा गांव के पास ट्रक का अगला टायर पंक्चर हो गया जिससे वह अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया। टक्कर लगने से ट्रैक्टर.ट्रॉली पलट गयी और उसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में ट्रैक्टर.ट्रॉली में सवार भीम, भूपेंद्र और बबली (सभी 40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सोनू (42) नामक एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार सभी लोग राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र में लहचोरा कला गांव के निवासी थे। वे कासगंज के सोरों इलाके से गंगाजल लेकर भरतपुर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47