
ओडिशा के बरगढ़ जिले के पदमपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 13 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा ने खुद को आग के हवाले कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना गैसिलेट थाना क्षेत्र के फिरिंगिमाल गांव में हुई। पीड़िताए जो अपने मामा के घर रह रही थी, राखी पूर्णिमा के अवसर पर हॉस्टल से घर आई थी। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से शिक्षकों ने उसे घर छोड़ दिया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा ने गांव के फुटबॉल मैदान में अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। गांव वालों ने उसे गंभीर हालत में बचाया और तत्काल बरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। स्थिति नाजुक होने के कारण उसे बुर्ला के VIMSAR अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो गई।
पीड़िता ने अपने बयान में एक अन्य लड़की के साथ अनबन का जिक्र किया हैए जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन थाना अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की है, जो घटना के कारणों की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रा ने यह कदम स्वयं उठाया या किसी और ने उसे उकसाया था।
