
राजस्थान के दौसा में एक सड़क हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 11 लोग घायल हुए हैं। हादसा राजस्थान के सालासर बालाजी मंदिर से लौटते वक्त एक पिक अप वैन की कंटेनर से टक्कर होने की वजह से हुआ। पिक अप वैन में 20 से ज्यादा श्रद्धालु बैठे थे। ये सभी यूपी के एटा जिले के असरौला के बताए जा रहे हैं। सभी श्रद्धालु खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। हादसा वापी थाना क्षेत्र में रात साढ़े 3 से 4 बजे के बीच हुआ। कंटेनर से टक्कर होने की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सात बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। दुर्घटना में घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर है, ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।
जानकारी के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि कंटेनर ने पिक अप वैन को पीछे से टक्कर मारी है। पिकअप में 22 से ज्यादा श्रद्धालु थे। इनमें 10 की मौत हुई है। जबकि 9 गंभीर घायलों को जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया है। वहींए 2 को दौसा हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में एडमिट कराया गया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ग् पर लिखा हैए दौसा में भीषण सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दुरूखद है। जिला प्रशासन को घायलों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि जिन यात्रियों की दुर्घटना में मृत्यु हुई है वे खाटूश्याम जी और सालासर बालाजी के दर्शन करने के बाद यूपी की तरफ जा रहे थे। उन्होंने कहा कि एक पैसेंजर ट्रक में ये सारे यात्री आ रहे थे और एक ट्रेलर से इनकी टक्कर हुई थी।
