मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद, सड़कों पर लंबा जाम, हेल्पलाइन नंबर जारी

demo pic 2025 08 18T153356.300
मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद, सड़कों पर लंबा जाम, हेल्पलाइन नंबर जारी

मुंबई में रविवार रात से बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। एहतियातन स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। एयरलाइंस ने भी भारी बारिश की चेतावनी के बीच एडवाइजरी जारी की है। मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा, प्रिय मुंबईवासियों, ऑरेंज अलर्ट के तहत भारी बारिश जारी रहने के कारण सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कई इलाकों से जलभराव और दृश्यता कम होने की खबरें आ रही हैं। कृपया अनावश्यक यात्रा से बचें, अपनी यात्रा की योजना सावधानी से बनाएं और केवल आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें।
बीएमसी के अनुसार, सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक (केवल 4 घंटे में) सबसे ज्यादा बारिश चेंबूर अग्निशमन केंद्र परिसर में दर्ज की गई, जहां 140.80 मिमी बारिश हुई। वहीं, दादर में 139.60 मिमी, वडाला में 133.20 मिमी, वरली सी फेस में 133.20 मिमी, वरली आदर्श नगर में 128,80 मिमीए परेल में 116,80 मिमी और फ्रॉजबेरी जलाशय में 118,80 मिमी बारिश हुई है। इंडिगो ने एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा, मुंबई में बारिश का असर जारी है और कुछ हिस्सों में सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश और जमा पानी के कारण एयरपोर्ट जाने वाले कुछ रास्तों पर यातायात धीमी गति से चल रहा है। अगर आप आज फ्लाइट पकड़ने वाले हैं, तो हमारी सलाह है कि आप जल्दी निकलें और हमारे ऐप और वेबसाइट के जरिए अपनी फ्लाइट की जानकारी देखते रहें। हमारी टीमें रास्ते में आपकी मदद के लिए तैयार हैं। बारिश के कारण मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें भी लेट हो गई हैं। अधिकतर ट्रेनें 15.20 मिनट की देरी से चल रही हैं। एक फ्लाइट को भी डाइवर्ट करने की खबर है। कई फ्लाइट भी देरी से चल रही हैं। सड़कों पर पानी भरने के चलते लंबा जाम लगा हुआ है। ऐसे में लोगों से बेवजह बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47