
महाराष्ट्र में कई हिस्सों में बारिश से बुरा हाल है। मुंबई में तो हालात बद से बदतर हो गए हैं। शहर के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। इस वजह से स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। बीएमसी ने सरकारीए अर्ध-सरकारी कार्यालय बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। निजी कंपनियों से अपील की गई है कि वे 19 अगस्त को कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें। भारी बारिश और जगह-जगह जलभराव की वजह से सड़क यातायात बुरे तरह प्रभावित हुए हैं। लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। मौसम की मार हवाई यातायात पर भी पड़ी है। लगातार हो रही बारिश और आईएमडी की ओर से जारी श्रेड अलर्टश् की चेतावनी के मद्देनजर मुंबई में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। आईएमडी ने मंगलवार को मुंबई और आसपास के शहरों में अलग.अलग जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने भारी बारिश के मद्देनजर महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। यह आदेश पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के कॉलेजों पर लागू होता है।
मुंबई में भारी बारिश के एक दिन बाद मंगलवार को भी लोगों को बारिश के कहर से राहत नहीं मिली। कई सड़कें जलमग्न हो गईं। सुबह से ही यातायात बाधित रहा। लोकल ट्रेन सेवाओं में भी देरी हुई और बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन ;बेस्टद्ध उपक्रम की बस सेवाओं का मार्ग कुछ स्थानों पर परिवर्तित किया गया। बोरीवलीए अंधेरीए सायनए दादर और चेंबूर सहित शहर के कई हिस्सों में रात भर भारी बारिश हुई।
