
मैनपुरी। करहल में गुरुवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैंए जिनकी हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई अस्पताल मे भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतकों के शव को सैफई अस्पताल स्थित शव गृह भेजा है। गुरुवार सुबह करीब 10ः30 बजे एक कार लखनऊ से आगरा की ओर जा रहा थी। जैसे ही कार एक्सप्रेस वे पर करहल थाना क्षेत्र ने 90 केएम पर पहुंचीए तभी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में कार सवार सागर कपूर (35) पुत्र अजय कपूर निवासी गोविन्द नगर कानपुर और जितेंद्र आहूजा (45) पुत्र अमृतलाल निवासी दिल्ली की मौत हो गई। दुर्गा प्रसाद सैनी उर्फ़ वीरू निवासी गंगागंज पनकी कानपुर और राजेश ओझा निवासी राधानगर कानपुर घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी और अपराध निरीक्षक कैलाश बाबू मौके पर पहुंच गए। घायलों को सैफई अस्पताल मे भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने बताया हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। दो लोग घायल हैं। घायलों का उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थानए सैफई मे उपचार चल रहा है।
