
झारखंड। दुमका जिले में एक 62 वर्षीय दंपति की उनके ही घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह घटना दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकाटा गांव की है। पुलिस ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। मृतकों की पहचान नव गोपाल साहा (62) और उनकी पत्नी बिमू बाला साहा (58) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दंपति को मंगलवार शाम को आखिरी बार देखा गया था। बुधवार की रात जब उनका बेटा घर पहुंचाए तो मुख्य दरवाजा बंद था। वह दूसरे दरवाजे से अंदर गया और अपने माता.पिता को खून से लथपथ पाया। दुमका के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि बेटे की सूचना के बाद पुलिस की टीम रात करीब 9 बजे मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए रांची से फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस को संदेह है कि इस वारदात में धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। हालांकिए हत्या का मकसद और इसमें शामिल लोगों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
मुफस्सिल के थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने कहा कि अभी तक परिवार ने घर से किसी भी सामान की चोरी की शिकायत नहीं की हैए जिससे यह साफ नहीं हो पा रहा है कि यह वारदात लूट के मकसद से की गई थी या कोई और वजह थी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह हत्या मंगलवार देर रात या बुधवार सुबह हुई होगी।
