अर्जेंटीना के दक्षिण अटलांटिक सागर में आया भयानक भूकंप, 7.5 मापी गई तीव्रता

demo pic 2025 08 22T124817.678
अर्जेंटीना के दक्षिण अटलांटिक सागर में आया भयानक भूकंप, 7.5 मापी गई तीव्रता

ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना)। दक्षिण अटलांटिक सागर में बृहस्पतिवार देर रात 7.5 तीव्रता के तेज भूकंप से खलबली मच गई। झटका इतना जबरदस्त था कि लोग दहशत में आ गए। अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने दक्षिण अटलांटिक सागर में भीषण भूकंप की यह जानकारी जारी की है। भूकंप की भयावहता को देखते हुए चिली के अधिकारियों ने अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में सुनामी की आशंका का पता लगाया है। इसके चलते क्षेत्रीय लोगों को सतर्क रहने के लिए परामर्श जारी किया। हालांकि दक्षिण अटलांटिक सागर के निकट स्थित दो देशों चिली और अर्जेंटीना में लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर भेजने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया। अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के अनुसारए भूकंप स्थानीय समयानुसार रात करीब 11 बजकर 16 मिनट पर अर्जेंटीना के दक्षिण पूर्व में 710 किलोमीटर दूर उशुआइया के पास ड्रेक पैसेज में आया। विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10.8 किलोमीटर की गहराई में था। ड्रेक पैसेज दक्षिण अटलांटिक और दक्षिण प्रशांत महासागरों को जोड़ता है। यह क्षेत्र अत्यंत दुर्गम है। भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिल पाई है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47