एलावेनिल वालारिवन का जलवा, एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

demo pic 2025 08 22T144805.663
एलावेनिल वालारिवन का जलवा, एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

भारतीय निशानेबाज एलावेनिल वालारिवान ने शुक्रवार को यहां 16वीं एशियाई चैंपियनशिप की महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु की इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने फाइनल में 253.6 का स्कोर बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने विश्व कप में कई स्वर्ण पदक जीते हैं और इसके अलावा विश्व चैंपियनशिप में भी शीर्ष स्थान हासिल किया है। चीन की शिनलू पेंग ने 253 अंक के साथ रजत पदक जबकि कोरिया की यूंजी क्वोन (231.2) ने कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में भाग ले रही एक अन्य भारतीय खिलाड़ी मेहुली घोष आठ निशानेबाजों के फाइनल में 208.9 अंक हासिल करके चौथे स्थान पर रहीं। एलावेनिल वालारिवान भारत की स्टार निशानेबाजों में से एक हैं। उन्होंने हाल के वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। वे विशेष रूप से 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में प्रतिस्पर्धा करती हैं। एलावेनिल का जन्म दो अगस्त 1999 को तमिलनाडु में हुआ था और उनका पालन.पोषण गुजरात में हुआ। उन्होंने बहुत कम उम्र में निशानेबाजी की ओर रुझान दिखाया और जल्द ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है 2019 में आईएसएसएफ विश्व कप ;म्यूनिख और रियो डी जनेरियोद्ध में स्वर्ण पदक जीतनाए जिससे वह इस इवेंट में शीर्ष भारतीय महिला शूटरों में शामिल हो गईं। इसके अलावा उन्होंने 2018 आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को कई पदक दिलाए।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47