सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा पर गुंडा एक्ट लगा, भूमाफिया संजय राना पर भी कार्रवाई

demo pic 2025 08 22T152948.241
सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा पर गुंडा एक्ट लगा, भूमाफिया संजय राना पर भी कार्रवाई

बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा और पीलीभीत बाईपास गोलीकांड के आरोपी भू माफिया राजीव राना के भाई संजय राना पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। अविनाश मिश्रा फरीदपुर के मोहल्ला कानूनगोयान का मूल निवासी है और फिलहाल कोतवाली के सिविल लाइन इलाके में रहता है। वह सपा जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा का भाई है। छात्र नेता के तौर पर चर्चित अविनाश के खिलाफ मारपीटए रंगदारी वसूलने जैसे कई मुकदमे हैं। उसके भाई समर्थ मिश्रा के खिलाफ भी कई मुकदमे हैं। समर्थ ने आगामी चुनाव में कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी के तौर पर दावा ठोंक रखा है। हाल ही में सपा के कैंट विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रोहित राजपूत की पिटाई मामले में समर्थ और अविनाश पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शहर के संजय नगर निवासी संजय राना को फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड बताया जाता है। प्लॉट के विवाद में हुए गोलीकांड में करीब पौन घंटा पीलीभीत बाईपास पर फायरिंग हुई थी। इसके वीडियो देश भर में वायरल हुए थे। तत्कालीन एसएसपी सुशील घुले का इसी वजह से तबादला हो गया था। भू माफिया राजीव राना के बाद अब उसके भाई संजय राना पर कार्रवाई की गई है।

Sulahkul
Author: Sulahkul

ये भी पढ़ें...

Screenshot 2023 05 07 150959
cropped WhatsApp Image 2025 03 19 at 15.57.50 ed4b1a47